Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम
Headlines

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंदपुर पेट्रोल पंप स्थित जनता मार्केट के समीप रहने वाले स्वपन कुमार मोहंती (48) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, स्वपन कुमार मोहंती गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से निकले थे। वह टेल्को स्थित एक कंपनी में वेंडर के अधीन काम करते थे। बताया जाता है कि घटना के समय उनकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थीं। सुबह करीब 10 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी घटनास्थल पर पहुंचीं और गोविंदपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वपन कुमार मोहंती के घर में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

यह भी चर्चा है कि वह सुबह से ही नशे की हालत में थे। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group