Site icon Lahar Chakra

7 वर्षीय बच्चे को सोये अवस्था में किया अपहरण, ‘हत्या’ कर कुएं में फेंका शव, एक व्यक्ति हिरासत में

Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में अज्ञात बदमाशों ने सात साल के एक लड़के का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरिया गांव में हुयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा जब सो रहा था तब उसका अपहरण किया गया।

उन्होंने बताया, ‘बुधवार सुबह बच्चे का शव एक कुएं से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। मृत बच्चे की मां के बयान के आधार पर हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है, लेकिन हत्या के कारणों सहित सभी विवरणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Exit mobile version