Site icon Lahar Chakra

Chandil Accident: काटिया स्टेडियम से मेला देख लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत, प्रखंड कार्यालय के समीप हुई घटना, पीछे बैठा युवक गंभीर

Chandil . चांडिल-कांड्रा मार्ग पर चांडिल प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे की है. मृतक युवक की पहचान चांडिल के हामसादा गांव निवासी आनंद बेसरा (20) के रूप में हुई. वहीं घायल चचेरा भाई शिवचरण बेसरा है. जानकारी के अनुसार, बाइक से आनंद बेसरा व उसका चचेरा भाई शिवचरण बेसरा चांडिल ब्लॉक मैदान के काटिया स्टेडियम स्थित भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित मेला व फुटबॉल प्रतियोगिता देखकर कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी. इससे आनंद बेसरा ट्रक के पीछे चक्का के अंदर घुस गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

Exit mobile version