Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पोटका से लुगुबुरु गयी आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस रामगढ़ के पास पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक लोग घायल
    Crime

    पोटका से लुगुबुरु गयी आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस रामगढ़ के पास पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh. रामगढ़ जिले में शनिवार को आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. बस में पोटका, लोवाडीह, घाटशिला क्षेत्र के लोग बैठे थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बरलंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरुबेरा गांव के पास गोला-मुरी रोड पर हुई. इसमें दबने से घटनास्थल पर ही लोवाडीह पोटका निवासी सोनाली टुड्डू (26) की मौत हो गयी.

    बरलंगा थाना प्रभारी अनंत सिंह ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस लुगुबुरु पहाड़ियों से जमशेदपुर के पोटका जा रही थी. लुगुबुरु पहाड़ी, बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है.सिंह ने बताया कि बस पलटने के इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गये. घायलों में बस दुर्घटना में खाटू मांझी (मानडीह ), मिस्टी कुमारी ( सेवाडीह), मालती टुड्डू ( मसीडीह), मालती हांसदा (पोटका), भूटकू किस्कू (टाटडीह), सुषमा मरांडी (पोटका) घायल हो गये. अन्य घायलों में मालती हांसदा, लखीमणी हेंब्रम, संतो मुर्मू, होली मुर्मू, मालू मुर्मू, टाटानगर की शकुंतला मुर्मू, पोटका की दुलारी मांझी, गंगा मुर्मू, अर्जुन सोरेन, सूरज मांझी, धूलिया हेंब्रम, कुलसे मांझी, सोनल मुर्मू, ममता हेंब्रम, कौशल मुर्मू, माही टुड्डू, सुहागी हेंब्रम, लोहार टुडू शामिल हैं. उधर, एक अन्य दुर्घटना में सरगडीह निवासी महेश महतो पूरबडीह गांव के समीप गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में करने के बाद रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि वह बाइक से गोला की ओर जा रहा था.

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A bus full of tribal devotees going from Potka to Luguburu overturned near Ramgarh more than 20 people injured one dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group