Site icon Lahar Chakra

Galudih Accident: जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रही बस गालूडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकरायी, बाल-बाल बचे यात्री

Galudih. गालूडीह थाना की खड़िया कॉलोनी के पास हाइवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो यात्री बस से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इसमें बस के यात्री बाल-बाल बच गये. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुसाबनी से टाटा तक चलने वाली ओम टूरिस्ट बस जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रही थी. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. बस पर सवार यात्री सुरक्षित हैं. घटना के बाद आपसी समझौता के बाद मामला शांत हुआ.

Exit mobile version