
Chakradharpur. गीतांजलि एक्सप्रेस में रायपुर से टाटानगर तक एस-4 कोच व बर्थ संख्या 11 में सफर कर रहे यात्री बीपी गुप्ता के सिर में चोट लगी, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गये. ट्रेन के चक्रधरपुर आने पर डॉ नंदिनी ने जख्मी यात्री का ड्रेसिंग कराया. जिसके बाद जरुरी दवा दी और यात्रा को जारी रखने की अनुमति दी.
बताया जाता है कि राउरकेला से पहले ट्रेन रुकी थी. वहां यात्री ट्रेन से उतरा था और फिर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में दरवाजे से सिर टकरा गया. जिससे सिर में चोटें आयी. यात्री ने चोट लगने के बाद चिकित्सा सुविधा के लिये रेल मदद में मैसेज किया. लेकिन राउरकेला में चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो सका. चक्रधरपुर में डॉ नंदिनी ने ट्रेन अटैंड कर यात्री का उपचार किया.
