Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति
    Breaking News

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य में ‘विकसित भारत–गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम-जी) योजना लागू करने को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी और अधिकारियों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए रोजगार के अतिरिक्त अवसर सृजित करने का निर्देश दिया। यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय) वंदना दादेल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य में ‘विकसित भारत–गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम-जी-ग्रामीण) योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है और ग्रामीण विकास विभाग को पीवीटीजी के लिए रोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने का प्रावधान करने का निर्देश दिया है। दादेल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार ‘रिम्स-2’ के निर्माण के लिए 4,189.41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एक ‘परियोजना प्रबंधन इकाई’ (पीएमयू) स्थापित की जाएगी।

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    उन्होंने कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ निर्दिष्ट किया गया है, जबकि जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची परियोजना के प्रभाव का आकलन करेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स-2 में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक के रूप में विकसित किया जाएगा।

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने आठ और नौ जुलाई को नयी दिल्ली में ‘राष्ट्रीय हितधारक परामर्श-2026’ आयोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सोरेन करेंगे। दादेल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले के मद्देनजर देवघर में 28 अस्थायी मेला पुलिस चौकियां और 19 यातायात पुलिस चौकियां स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Cabinet Decision: Hemant Cabinet approves 27 proposals; nod given to implement the VB-G RAM-G scheme in the state. Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group