Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित
Headlines

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

News DeskBy News DeskNovember 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. चक्रवात ‘अकवान’ के शुक्रवार दोपहर को उत्तरी आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने का पूर्नुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इसके प्रभाव से जमशेदपुर में दो से तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में कक्षा पांचवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 20 नवंबर को स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान उन्हें गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 19 नवंबर को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिणी झारखंड के जिलों में चक्रवात अकवान एवं भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अधिकारी ने बताया कि इस मौसम प्रणाली का असर राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में बृहस्पतिवार शाम से ही महसूस किया जा सकता है। इस दौरान रुक-रुककर हल्की बारिश होने की आशंका है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘शुक्रवार को झारखंड के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट (जिसे बाद में अद्यतन किया जाएगा) जारी किया गया है। शनिवार को भी आठ जिलों के लिए यही अलर्ट जारी किया गया है।’’

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 21 और 22 नवंबर को गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
आनंद ने बताया कि रविवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी और 23 नवंबर से झारखंड में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026
Recent Post

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group