Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»मुसाबनी में खड़े डंपर से टकराई स्कूटी, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक
Crime

मुसाबनी में खड़े डंपर से टकराई स्कूटी, तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक

News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर यूनियन बैंक के पास खड़ी एक खराब हाइवा (डंपर) से स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था. नियम विरुद्ध तरीके से खड़े इस डंपर की न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही वहां कोई संकेतक लगाया गया था. अंधेरा होने के कारण तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक खड़े डंपर को देख नहीं पाए और स्कूटी सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

इस हादसे में मरने वालों की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव (बाधाडीह टोला) निवासी रोहित कर्मकार (23) और उसके सगे भाई समीर कर्मकार (17) के रूप में हुई है. तीसरा मृतक उनका पड़ोसी राज गोप (18) है. वहीं, इन दोनों भाइयों का बड़ा भाई राहुल कर्मकार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. राहुल का उपचार जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल राहुल को तत्काल अपनी गाड़ी से केंदाडीह अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. मृतकों के शवों को दो एंबुलेंस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. देर रात होने के कारण शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

बताया जा रहा है कि चारों युवक मुसाबनी में अपने किसी रिश्तेदार के घर आए थे और वापस लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए. अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है. एक ही परिवार के दो बेटों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है.

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026

जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो पेयजल संकट पर सरयू राय ने इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, परिचालन व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 22, 2026
Recent Post

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group