Site icon Lahar Chakra

Tatanagar से छपरा के लिए 12 नवंबर से चलेगी Special Train, दोनों शहरों से लगाएगी दो-दो फेरे, जानें शेड्यूल?

Jamshedpur.छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। टाटानगर से (08185): 12 नवंबर (गुरुवार) और 17 नवंबर (मंगलवार) को चलेगी। वहीं छपरा से (08186), 13 नवंबर (शुक्रवार) और 18 नवंबर (बुधवार) को परिचालन होगा। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

इनमें 15 सामान्य कोच, एक एसी चेयर कार और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के परिचालन से छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, चंद्रपुरा, धनबाद, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

 ट्रेन का समय
टाटानगर से प्रस्थान: शाम 6:10 बजे
छपरा आगमन: अगले दिन सुबह 10:30 बजे।
छपरा से प्रस्थान: दोपहर 12:40 बजे
टाटानगर आगमन: अगले दिन सुबह 04:00 बजे।
 

Exit mobile version