Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द
Headlines

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

News DeskBy News DeskNovember 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में अपने पहले बच्चे को खोने का गहरा दर्द पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया है। उन्होंने बताया है कि जनवरी, 1969 में समय से दो महीने पहले जन्मे उनके बेटे की महज एक दिन बाद मौत हो गई थी। नवजात को उनके पति राजीव गांधी और देवर संजय गांधी ने दिल्ली के महरौली स्थित उनके ससुर फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया था। हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित यह संस्मरण मंगलवार को बाजार में आया। इसमें सोनिया ने 18 जनवरी, 1969 को बेटे के जन्म और उसके अगले दिन हुई मौत से जुड़ी भावनात्मक स्मृतियों को विस्तार से साझा किया है।

सोनिया लिखती हैं कि सितंबर, 1968 की एक सुबह उनके गर्भवती होने की खबर से गांधी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। आमतौर पर गंभीर रहने वाली इंदिरा गांधी ने उन्हें गले लगाया, चूमा और खुशी से कहा, ‘‘एक बड़ा बच्चा, एक और बच्चे को जन्म देने वाला है! हालांकि, परिवार की यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। सोनिया ने सामान्य प्रसव के जरिए निर्धारित समय से करीब दो महीने पहले बेटे को जन्म दिया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बच्चे की पहली आवाज सुनी, जब उसे इनक्यूबेटर में रखा जा रहा था। बाद में राजीव उन्हें बच्चे को दिखाने ले गए। वह घने काले बालों और लंबी, पतली उंगलियों वाला बेहद छोटा, लेकिन पूरी तरह विकसित बच्चा था।

उन्होंने लिखा, ”हम दोनों उसे देखते रहे। राजीव का हाथ मेरे कंधे पर था। हमें उससे पहली ही नजर में प्यार हो गया था।” हालांकि, चिकित्सकों ने बच्चे के बचने को लेकर आशंका जताई थी। सोनिया के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े छह बजे राजीव ने उन्हें बेहद दुखद खबर दी कि बच्चा नहीं रहा। उन्होंने लिखा, ”मैं बार-बार पूछती रही, नहीं, ऐसा संभव नहीं है! क्यों, क्यों? हम दोनों सदमे में थे और टूट चुके थे। हमने एक-दूसरे को कसकर पकड़ लिया। मैं फूट-फूटकर रोई और राजीव भी खूब रोए।”इंदिरा गांधी उस समय शहर से बाहर थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उन्होंने अपना दौरा बीच में छोड़ दिया और अस्पताल पहुंचीं। सोनिया लिखती हैं कि इंदिरा ने उन्हें गले लगाया। उनकी आंखें भी लाल और सूजी हुई थीं। वह काफी देर तक उनके साथ बैठी रहीं। इसके बाद बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के सामने मुश्किल खड़ी हो गई। सोनिया के मुताबिक, हिंदू परंपरा में नवजात शिशु का दाह संस्कार नहीं किया जाता, बल्कि उसे नदी में प्रवाहित करने की परंपरा है। ईसाई और पारसी कब्रिस्तानों में भी उसे दफनाना संभव नहीं था। सोनिया ने लिखा कि नदी में बच्चे को प्रवाहित करने का विचार उन्हें असहनीय लगा। उन्हें ओखला बैराज में एक शव का दृश्य याद आ गया था, जिसे कूड़े के ढेर के पास आवारा कुत्ते नोच रहे थे।

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

उन्होंने लिखा, मैंने कहा, नहीं! चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अपने बच्चे को नदी में नहीं बहाने दूंगी।” उनके लिए यह कल्पना भी असहनीय थी कि जीवन का अवसर खो चुके उनके नन्हे बच्चे के साथ ऐसा किया जाए। आखिरकार, बच्चे को महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाने का फैसला किया गया। सोनिया के अनुसार, राजीव और संजय ने गुलाबी बोगनवेलिया की एक खूबसूरत झाड़ी के नीचे, चारदीवारी के भीतर बाईं ओर गहरी कब्र खोदकर बच्चे को दफनाया। उन्होंने लिखा कि लंबे समय तक जब भी वे वहां जाते, उस जगह पर एक फूल रखकर आते थे। सोनिया ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें कोई खास परेशानी नहीं थी। इंदिरा गांधी उनके खानपान, सैर और व्यायाम का ध्यान रखती थीं। हालांकि, बच्चे को खोने के बाद वह लंबे समय तक अवसाद, हीनभावना और अपराधबोध से जूझती रहीं।

इस मुश्किल दौर में एक दक्षिणपंथी विपक्षी अखबार में प्रकाशित एक लेख ने उनके घावों को और गहरा कर दिया। लेख में कथित तौर पर कहा गया था कि इंदिरा गांधी एक ‘‘नाजायज बच्चे की दादी’’ बनने में नाकाम रही हैं। सोनिया ने लिखा कि इन शब्दों ने उनके दिल पर गहरा जख्म छोड़ा। उन्हें समझ नहीं आया कि किसी के साथ इतनी क्रूरता कैसे की जा सकती है। समय के साथ दुख का बादल धीरे-धीरे छंटने लगा। अक्टूबर, 1969 में सोनिया ने राजीव को दोबारा गर्भवती होने की खबर दी। वह खुश तो थीं, लेकिन मन में आशंका भी थी। इसके बाद 19 जून, 1970 को उन्होंने राहुल गांधी को जन्म दिया।

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

November 11, 2026

Jamshedpur: मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन करेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी, दंपती ने लिया नेत्रदान का संकल्प

November 11, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

November 11, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

November 11, 2026

Jamshedpur: मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन करेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी, दंपती ने लिया नेत्रदान का संकल्प

November 11, 2026

Jamshedpur: स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group