
भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता. ऐसी हरकतों का जवाब, इसके ज़िम्मेदार लोगों को, आने वाले कुछ ही समय में ज़ोरदार तरीक़े से नज़र आएगा. यह कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है. हर कोई इसके पीछे छिपे लोगों पर कार्रवाई चाहता है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, पहलगाम में हुए कायराना हमले में हमने कई मासूम जिंदगियां खो दीं. हम बहुत दुखी हैं.
मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया… हमारी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है… मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. हम न केवल इस कृत्य के अपराधियों तक पहुंचेंगे, बल्कि पर्दे के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें कुछ दिनों में जवाब देंगे. यह भरोसा मैं देश को देना चाहता हूं.
