Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: साकची में हाथी-घोड़ा मंदिर के पास गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर डिवाइडर से टकरा कर पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक गंभीर

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. यहां हाथी-घोड़ा मंदिर के पास अहले सुबह करीब 4 बजे एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. ट्रेलर के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए. राहत की बात यह रही कि किसी भी सिलेंडर में रिसाव या विस्फोट नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, चालक की हालत अब स्थिर है. हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था. इससे बड़ी जनहानि टल गई.

साकची थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें भी मौके पर बुलाई गईं. पुलिस ने सड़क को बंद कर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी. क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात आंशिक रूप से बहाल हो गया.

Exit mobile version