Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»चेचिस ने दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर, साकची से डिमना तक लगा रहा जाम
    Crime

    चेचिस ने दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर, साकची से डिमना तक लगा रहा जाम

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक अनियंत्रित चेचिस ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है. एक बिना बॉडी वाला अनियंत्रित चेचिस तेज रफ्तार में भुइयांडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने मोटरसाइकिल पर सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चेचिस के नीचे फंस गई.

    हादसे में मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाल कुमार की मौके पर ही जान चली गई. वहीं, उनकी पत्नी नीलम शर्मा बुरी तरह घायल हो गईं. पुलिस ने घायल नीलम शर्मा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में बदहवास नीलम ने बताया कि उनके पति एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    हादसे के तुरंत बाद चेचिस चालक मौके से भागने में सफल रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि पकड़ा गया चालक पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    इस दुर्घटना के बाद मानगो बस स्टैंड और आसपास की सड़कों पर भीषण जाम लग गया. शाम 4 बजे से शुरू हुआ यह जाम रात 7 बजे तक बना रहा. न्यू पुरुलिया रोड में गांधी मैदान से लेकर साकची हाथी-घोड़ा मंदिर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. डिमना चौक से मानगो चौक तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं. स्थिति को संभालने और जाम हटाने में यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A truck ran over a couple husband died Sakchi to Dimna three-kilometer-long traffic jam wife critical
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील की फैक्ट्री से होकर नदी में गिरने वाले बड़े नालों का दूषित बहिस्राव,नदी के प्रदूषण और मछलियों के मरने का कारण – सरयू राय

    April 2, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

    March 13, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group