Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पलामू में ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, अस्पताल को किया गया सील, जांच समिति गठित
    Headlines

    पलामू में ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, अस्पताल को किया गया सील, जांच समिति गठित

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Palamu : पलामू ज़िले के पांकी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और डॉक्टर समेत अस्पताल प्रबंधन के लोग मौके से फरार हो गए. नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार सुबह शव के साथ डालटनगंज-पांकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

    पांकी थाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रहने वाली पूनम देवी ने करीब एक साल पहले डॉक्टर एच.एन. झा से सर्जरी करवाई थी. तब से वह लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थीं. शनिवार को दोबारा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया.

    परिजन पूनम देवी को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि महिला की मौत ऑपरेशन के लगभग डेढ़ घंटे बाद हो चुकी थी. जब परिजन शव लेकर वापस पांकी अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि डॉक्टर और स्टाफ फरार हैं.

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. लगभग डेढ़ महीने पहले भी पांकी में एक प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई थी, जिसमें डॉक्टर की लापरवाही सामने आई थी.

    घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो और थाना प्रभारी राजेश रंजन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    विधायक ने बताया कि विधानसभा में उन्होंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि क्षेत्र में चल रहे कई निजी अस्पताल बिना लाइसेंस और योग्यता के चलाए जा रहे हैं. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

    सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अस्पताल को सील कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है. टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A woman died after an operation in Palamu an inquiry committee was formed RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news the hospital was sealed झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group