Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर के डिमना लेक में युवक की डुबकर मौत, दोस्तों के साथ नहाने उतरा था
    Headlines

    जमशेदपुर के डिमना लेक में युवक की डुबकर मौत, दोस्तों के साथ नहाने उतरा था

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना झील में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ. कारपेंटर का काम करने वाले 10 दोस्त झील घूमने पहुंचे थे. इनमें से 6 युवक नहाने के लिए पानी में उतरे. गिरिडीह निवासी 21 वर्षीय कृष्णा राणा सबसे आख़िर में झील में उतरा और कुछ ही देर बाद डूबने लगा.

    साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने से नाकाम रहे. घबराकर सभी बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद राहत-बचाव शुरू करने के बजाय केवल औपचारिक पूछताछ में जुटी रही.

    काफी देर बाद स्थानीय मछुआरे वहां पहुंचे और उन्होंने कृष्णा राणा को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    यह पहली घटना नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में डिमना झील में कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं. इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. न तो लाइफगार्ड की व्यवस्था है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं. स्थानीय लोग बार-बार सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया.

    इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. अब ज़रूरत है कि तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A young man drowned in Jamshedpur's Dimna Lake Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news where he had gone to take a bath with his friends. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group