Site icon Lahar Chakra

शालिमार ट्रेन में बनारस के लिए बुक था पार्सल, मकदमपुर में उतार लिया, एक माह बाद पकड़ाया आरोपी, भेजा जेल

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन के बुकिंग पार्सल को मकदमपुर के पास उतारने के मामले में आरोपी को आरपीएफ ने धर दबोचा है. उसका नाम उत्तम चंद्रा है. वह बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी का रहनेवाला है. आरपीएफ ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया है. जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया है.

बनारस के लिए बुक था कपड़े का पार्सल, मकदमपुर के पास उतारा

कपड़े का पार्सल शालिमार ट्रेन में बनारस के लिए बुक करायी गयी थी. टाटानगर से खुली ट्रेन के पार्सल वैगन से उत्तम ने मकदमपुर के पास करीब एक माह पहले उसे उतार लिया था.

एक माह से तलाश रही थी आरपीएफ

आरपीएफ पिछले एक माह से उसकी तलाश कर रहा थी. पहचान के बाद उसे आरपीएफ ने धर दबोचा. इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया. फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है.

Exit mobile version