Site icon Lahar Chakra

आधुनिक कंपनी के प्रभाव में एसडीओ भी आएंगे या करेंगे आधुनिक पर कठोर कार्रवाई? स्थानीय लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

आधुनिक ग्रु.द्वारा फैलाए जा रहे हैं प्रदूषण की एसडीओ ने की जांच, लगाई आधुनिक  कंपनी के अधिकारियों को फटकार ।
सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कृष्ण कुमार  द्वारा गम्हरिया प्रखंड के पिंडरा बेड़ा में मन अधिकार पर प्रदूषण को लेकर जांच करने अधिकारियों के साथ पहुंचे। जहां आधुनिक कंपनी के द्वारा गिराए गए लगभग 2 एकड़ कृषि योग्य भूमि पर फ्लाई एस को देखकर भड़क गए और मौजूद आधुनिक कंपनी के पदाधिकारी रविंद्र अग्रवाल और लाइजनिंग अधिकारी सोनू सिंह को जमकर फटकार लगाई और सुधर जाने की चेतावनी देते हुए इसे शीघ्र रोकने का आदेश दिया और कहा कि कहीं भी इस तरह के कार्य हो रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही मौजूद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण  पदाधिकारी सुरेश पासवान, सीओ धनंजय कुमार, मुखिया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। हालांकि उपस्थित ग्रामीण दबे जुबान आपस मेंें चर्चा कर रहे थे कि तो समय बताएगा की कानूनी कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी ,आधुनिक   पर करेंगे अन्यथा  नहीं ?

Exit mobile version