Lahar Chakra

Jamshedpur:आनंद मार्ग ने डेंगू पीड़ित के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स के लिए 1 घंटे में 10 यूनिट रक्तदान करवाया,आनंद मार्ग का रक्तदान शिविर 10 सितंबर को जमशेदपुर ब्लड बैंक में

जमशेदपुर 3 सितंबर 2023

शहर में डेंगू का कहर जारी है,सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीज के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) डिमांड और बढ़ गई हैl ब्लड बैंक में आरडीपी के डिमांड को देखते हुए आज आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 1 घंटे में 10 यूनिट रक्तदान करवाया गया, आरडीपी के लिए जो डेंगू मरीज की आवश्यकता है l

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 10 सितंबर रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगाl इस रक्तदान शिविर की विशेषता है कि जो भी रक्तदाता रक्तदान शिविर मे रक्तदान करेंगे, उन रक्तदाताओं के बीच प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया जाएगाl

Exit mobile version