Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Headlines

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

News DeskBy News DeskNovember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 76,170 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसे 6,738 करोड़ रुपये के असाधारण मद दर्ज करने पड़े। इनमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की छंटनी एवं सेवा समाप्ति से जुड़े 3,776 करोड़ रुपये और परिसंपत्तियों के मूल्य में कमी से संबंधित 2,856 करोड़ रुपये शामिल हैं।

कंपनी के लक्जरी वाहन ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने भी तिमाही में 53 करोड़ पाउंड के असाधारण मद दर्ज किए। कंपनी के अनुसार, इनमें पुनर्गठन गतिविधियों से जुड़े खर्च, कर्मचारियों की सेवा समाप्ति लागत और विकास के चरण में मौजूद अमूर्त परिसंपत्तियों के मूल्य में कमी शामिल है।

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

हालांकि, कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 34 प्रतिशत बढ़कर 96,920 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 72,000 करोड़ रुपये के आसपास था। आलोच्य अवधि में जेएलआर का परिचालन राजस्व 20.3 प्रतिशत बढ़कर 589.4 करोड़ पाउंड रहा। वहीं, टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार का राजस्व 50.9 प्रतिशत बढ़कर 20,423 करोड़ रुपये हो गया।

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

टीएमपीवीएल के मुख्य वित्त अधिकारी धीमान गुप्ता ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू कारोबार की मजबूत गति बनी रही। वहीं, जेएलआर ने वैश्विक बाजारों की चुनौतियों और जगुआर के पुराने मॉडल का उत्पादन बंद किए जाने के बावजूद बिक्री मात्रा के स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, उत्पाद मिश्रण में प्रतिकूल बदलाव और जिंसों की लगातार ऊंची लागत से मार्जिन पर दबाव पड़ा। उन्होंने कहा कि दोनों कारोबार बुनियादी रूप से मजबूत हैं और कंपनी नए मॉडल पेश करने, लागत घटाने तथा नकदी प्रवाह बेहतर करने पर ध्यान दे रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group