Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए आनंद मार्ग के सात दिवसीय नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए 300 नि:शुल्क पौधे 
    Headlines

    पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए आनंद मार्ग के सात दिवसीय नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए 300 नि:शुल्क पौधे 

    News DeskBy News DeskMay 30, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए आनंद मार्ग के सात दिवसीय नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए 300 नि:शुल्क पौधे

    जमशेदपुर : 30 जून 2022

    5 जून ,पर्यावरण दिवस के अवसर पर 30 जून से 5 जून तक सात दिवसीय नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन आनंद मार्ग के द्वारा किया गया है l उक्त पौधा वितरण का कार्यक्रम प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सोनारी कबीर मंदिर के पास किया जाएगाl  इस क्रम में आज 30 जून को प्रथम दिन सोनारी कबीर मंदिर के पास सुबह 8 से 10 बजे तक लगभग 300 पौधे वितरित किए गए l  इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रोपन के लिए पौधा लिया ,जिनमें पीपल, नीम ,जूही फूल ,रात की रानी फूल, ब्राह्मी ,त्रिफला का पौधा (आंवला, हरे एवं बहेरा)पाथर कुची( पथरी नाशक), जामुन,आम,कटहल, कचनार फूल, लाल फूल वाला सीता अशोक, गिलोय ( अमृता) , पपीता , जावा फूल (उरहुल) , तुलसी एवं अब शम्मी का पौधा तथा अन्य तरह के पौधे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से “एक पेड़ कई जिंदगी” अभियान के तहत इच्छा अनुसार लोगों के बीच पौधा वितरित किया गयाl प्रत्येक व्यक्ति को तीन से चार तरह के पौधे दिए गए l

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    इस अवसर पर सुनील आनंद ने पर्यावरण के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि सन 1980 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान तकरीबन 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है l नासा का कहना है कि यह गर्मी कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन ग्रीन हाउस गैसों और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण उत्पन्न हुई है, जंगलों की अंधाधुंध कटाई ने इस समस्या को गंभीर कर दिया है जो कार्बन डाइऑक्साइड पेड़-पौधे शोख लेते थे वह अब वातावरण में घुल रही है l दूसरी ओर ब्रिटिश मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले 5 साल पिछले 10 वर्षों के मुकाबले अधिक सर्वाधिक गर्म रहने वाले हैं ,तापमान बढ़ने का सीधा असर खेती किसानी पर पड़ेगा और पैदावार कम हो जाएगीl कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 1 डिग्री तापमान बढ़ने से पैदावार में 3 से 7 फ़ीसदी की कमी आ जाती है lभारत में पर्यावरण को लेकर एक बड़ा खतरा पॉलिथीन और प्लास्टिक से भी हैl आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर की ओर से इस समस्या से उबरने के लिए एक पेड़ कई जिंदगी कार्यक्रम के तहत एक छोटा सा प्रयास संस्था की ओर से की जा रही हैl प्रत्येक महीने कम से इसी तरह प्रत्येक महीने में संस्था की ओर से रक्तदान शिविर एवं मोतियाबिंद जांच शिविर में भाग लेने वाले सभी लोगों को पौधा दिया जाता है l पौधा देने का तरीका यह है कि जो भी अपनी योग्यता के अनुसार है पौधा लेते हैं फलदार पौधे ,शो वाले पौधे, फूल वाले पौधे एवं औषधीय पौधे दिए जाते हैं जनप्रतिनिधियों को भी पौधा भेंट किया जाता है l

    संस्था का कहना है कि जो लोग भी निशुल्क पौधा वितरण में पौधा उपहार के रूप में ले जाते हैं वह सभी धन्य है क्योंकि संस्था की ओर से एक पेड़ कई जिंदगी कार्यक्रम को सार्थक बनाने में वह बहुत बड़े सहयोगी हैं ,संस्था उनको आदर करता है l सुनील आनंद का कहना है कि हम लोग पौधे ग्रहण करने वाले का आभारी हैंl

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aanan marg/jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026
    Recent Post

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026

    Railway: फरक्का के पास रेलवे ट्रैक धंसी, हावड़ा-मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें प्रभावित

    September 5, 2026

    Rourkela: राउरकेला रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म टिकट के बहाने युवती को बुलाया, फिर वाल्व रूम में ले जाकर रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म, आरोपी नौकरी से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group