Site icon Lahar Chakra

आनंद मार्ग एवं सृजन योग साधना का 58वा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान l ब्लड बैंक के संजय चौधरी ने रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं पौधा देखकर किया सम्मानित l

आनंद मार्ग एवं सृजन योग साधना का 58वा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान l ब्लड बैंक के संजय चौधरी ने रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं पौधा देखकर किया सम्मानित l

जमशेदपुर : 28 फरवरी 2022

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं सृजन योग साधना की ओर से आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 50यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो कि मानव कल्याण के लिए एवं लगभग एक सौ निशुल्क पौधों का वितरण हुआ जो प्राकृतिक कल्याण के लिए किया गया l
प्रत्येक रक्त दाताओं के बीच इच्छा अनुसार पौधा देकर सम्मानित किया गयाl

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रबंधक संजय चौधरी के द्वारा रक्त दाताओं के बीच प्रमाण पत्र एवं पौधा देखकर सम्मानित किया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर सरकार, रमेश सिंह एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा l

Exit mobile version