Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
Breaking News

Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

News DeskBy News DeskJune 21, 2026Updated:June 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। विस्थापितों के न्याय, अधिकार एवं लंबित मांगों के समर्थन में तुरामडीह विस्थापित समिति द्वारा 22 जून (सोमवार) को तुरामडीह माइंस गेट, सुंदरनगर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने अपना समर्थन दिया है। इस आंदोलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल होकर विस्थापित परिवारों की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि तुरामडीह माइंस की स्थापना के दौरान नांदुप मौजा के अनेक परिवार विस्थापन की पीड़ा झेलने को विवश हुए। परियोजना के लिए उनके आवास, कृषि भूमि, पारंपरिक पूजा स्थल एवं धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज भी विस्थापितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो सका है। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर विस्थापित परिवार न्याय और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विस्थापितों, शोषितों एवं वंचितों के हितों की पक्षधर रही है। इसी भावना के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने इस धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी विस्थापित परिवारों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनकी मांगों को सरकार और संबंधित प्रबंधन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए, कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10 बजे तुरामडीह माइंस गेट पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में शामिल होकर विस्थापितों के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

 

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group