Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»आप के सांसद संजय सिंह ने दी अमित मालवीय और मनोज तिवारी पर मानहानि का दावा करने की दी चेतावनी
    Headlines

    आप के सांसद संजय सिंह ने दी अमित मालवीय और मनोज तिवारी पर मानहानि का दावा करने की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आआपा) सांसद संजय सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि वे भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय और पार्टी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. यह मामला उनकी पत्नी अनिता सिंह के वोट काटने के आरोपों से जुड़ा हुआ है.

    संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवाए जा रहे हैं. उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने संसद में जब यह मुद्दा उठाया तो सबक सिखाने के लिए मुझे निशाना बनाया गया. मेरी पत्नी अनीता सिंह, जो दिल्ली की वोटर लिस्ट में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उनका नाम कटवाने की अर्जी दे दी गई. कल मैंने जब यह मुद्दा मीडिया के समक्ष उठाया तो भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय और तीन बार के सासंद मनोज तिवारी ने झूठ फैलाना शुरू कर दिया. इन दोनों ने कहा कि मेरी पत्नी अनीता सिंह का वोट मेरे गृह जनपद सुलतानपुर में है. यह बयान देते समय डिजिटल इंडिया के इस दौर में इन लोगों ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इसे चेक करने तक की जहमत नहीं उठाई और दुष्प्रचार शुरू कर दिया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    संजय सिंह ने कहा कि मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर मेरी पत्नी अनीता के नाम का वोट चेक कर लें. उन्होंने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि दिल्ली की वोटर लिस्ट के आधार पर मई में हुए लोकसभा चुनाव में मेरी पत्नी ने दिल्ली के मतदान केंद्र पर वोट दिया है. संजय सिंह ने अपने फोन में वोट डालने के समय की पत्नी की फोटो और वोटर आईडी कार्ड भी प्रेस कान्फ्रेंस में दिखाई, जिसमें नार्थ एवेन्यू का पता दर्ज है. उन्होंने एक शपथपत्र दिखाते हुए दावा किया कि यह 4 जनवरी 2024 को सुलतानपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में दिया गया था, जो अनीता (पत्नी) का वोट सुलतानपुर की मतदाता सूची से कटवाने के लिए दिया गया था.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उन्होंने आरोप लगाया कि अब दिल्ली दिल्ली की मतदाता सूची से मेरी पत्नी का नाम कटवाने के लिए 24 दिसंबर को आवेदन दिया गया है. संजय सिंह ने दावा किया कि यह आवेदन भाजपा की तरफ से दिया गया है. इस तरह के झूठे आरोपों पर मैं अमित मालवीय और मनोज तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AAP MP Sanjay Singh Amit Malviya and Manoj Tiwari filing a defamation suit
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group