Site icon Lahar Chakra

Jharkhand:अब क्या होगी सीता सोरेन की मंजिल? विधायकी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक तौर पर हाशिए पर जायगी सीता !

जामा से विधायक रही सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी व सारठ विधायक रणधीर सिंह पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है. वहीं, प्रदेश नेतृत्व को भी कोसा है.

वह कहती हैं कि चुनाव में भाजपा के संगठन की जो मजबूती है, वह देखने को नहीं मिली. भाजपा के कार्यकर्ता मनमानी पर उतर आये थे. भाजपा की पाकुड़ विधानसभा की प्रभारी लुईस मरांडी और दुमका लोकसभा क्षेत्र के संयोजक रणधीर सिंह ने विश्वासघात किया. यही मेरी हार की मुख्य वजहों में से एक है.

पहले झामुमो के महासचिव पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया. फिर भाजपा का दामन थाम लिया. इसके बाद दुमका से पार्टी ने सीता को टिकट दे दिया. सीता सोरेन ने झामुमो के नलिन सोरेन के खिलाफ लोकसभा चुनाव लडा लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पडा.

अब इस हार पर सीता सोरेन के बयान के कई मायने निकाले जा रहे है. कुछ नाच न जाने आंगन टेढ़ा वाली कहावत चरितार्थ होने की बात कह रहे है तो विधायकी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक तौर पर हाशिए पर जाने की चर्चा कर रहे है.

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version