Site icon Lahar Chakra

चर्चित करम सिंह मुंडा हत्याकांड के फरार तीन नक्सली गिरफ्तार

खूंटी. खूंटी जिले कें चर्चित करम सिंह नाग उर्फ करम सिंह मुडा हत्याकांड में शामिल पीएलएफआई के तीन फरार नक्सलियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

तीनों नक्सलियों की गिरफ्तारी सायको बाजार से हुई है. वे तीनों 13 वर्षों से फरार है. गिरफ्तार नक्सलियों में टुई उर्फ बिरसा नाग उर्फ बिरसा मुंडा (31), दिया उर्फ बिरसा नाग उर्फ बिरसा मुंडा (31) और तीनू नाग उर्फ सीनू मुंडा (35) का नाम शामिल हैं. तीनों सायको थाना क्षेत्र के आयूबहातू गांव के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ वर्ष 2012 में 26 मई को हत्याकांड और नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में मामला दर्ज है.

न्यायालय द्वारा इनके विरूद्ध एसटी 316/ 14 के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था. इन तीनों आरोपितों ने आयुबहातू गांव के करम सिंह नाग उर्फ करम सिंह मुंडा की हत्या कर दी थी. तीनों ने स्वीकार भी किया है कि पीएलएफआई कमांडर लाका पाहन के कहने पर ही उन्होंने करम सिंह मुंडा की हत्या कर दी थी. बाद में पुलिस ने लाका पाहन को मुठभेड़ में मार गिराया था.

तीनों ने स्वीकार भी किया है कि पीएलएफआई कमांडर लाका पाहन के कहने पर ही उन्होंने करम सिंह मुंडा की हत्या कर दी थी. बाद में पुलिस ने लाका पाहन को मुठभेड़ में मार गिराया था.

Exit mobile version