Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jharkhand:एसीबी ने रांची के रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को 35,000 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार,केस हल्का करने के लिए महिला से रिश्वत मांग रहा था एसआई सत्येंद्र सिंह
    Crime

    Jharkhand:एसीबी ने रांची के रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को 35,000 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार,केस हल्का करने के लिए महिला से रिश्वत मांग रहा था एसआई सत्येंद्र सिंह

    News DeskBy News DeskJune 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के रातू थाने के सब इंस्पेक्टर (एसआई) को 35,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सब इंस्पेक्टर का नाम सत्येंद्र सिंह है.

    एसआई 307 का केस हल्का करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. दरअसल, रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सबीता देवी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में सत्येंद्र सिंह को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी.

    जांच के दौरान मामला सही मिला. इसके बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार दोपहर सत्येंद्र सिंह को महिला से 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    स्कूल से हुई सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी

    सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को रातू चट्टी स्थित छोटानागपुर राज हाई स्कूल में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इस स्कूल में मदरसा बोर्ड की परीक्षा चल रही है. यहां सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गयी थी. उन्होंने रिश्वत देने के लिए एक महिला को यहां बुलाया था. महिला ने जैसे ही सत्येंद्र सिंह को 35,000 रुपए दिए, वहां पहले से सादे वेश में मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

    यह है मामला

    शिकायतकर्ता महिला सबीता देवी के पति विजय सिंह पर गोली चलाने का आरोप है. केस का आईओ एसआई सत्येंद्र सिंह ही था. महिला ने सत्येंद्र सिंह से यह फरियाद लगायी थी कि उसके पति के केस की जांच में जो सही है, उसे शामिल किया जाये, ताकि उसे इंसाफ मिल सके. दारोगा सत्येंद्र सिंह के द्वारा बबीता देवी से केस डायरी मैनेज करने के लिए रिश्वत की मांग की जाने लगी. कई बार गुहार लगाने के बावजूद एसआई ने बिना रिश्वत लिए किसी भी तरह का मदद करने से इनकार कर दिया.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    एसीबी ने एक सप्ताह तक की शिकायत की जांच

    एक सप्ताह की जांच के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सत्येंद्र सिंह के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गयी, जिसके बाद पूरी तैयारी के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

    Kumar Manish,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ranchi me acb ne sub inspector ko ghus lene per
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group