Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Electric Loco Shed के पास हादसा; ट्रेन से कट कर युवक की मौत, महाराष्ट्र से ट्रक लेकर आया था परसुडीह मंडी

Jamshedpur. टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड के पास बड़ा हादसा सामने आया है. यहां रेल लाइन पर एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी है. रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पटरी पर देखा. सूचना पर टाटानगर रेल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर का रहने वाला शाहनवाज शेख के रूप में की गयी है.

वह ट्रक पर खलासी था. ट्रक पर उसका दोस्त भी मौजूद है. उसने बताया कि शाहनवाज शनिवार को रात को तकरीबन आठ बजे ट्रक से गायब हो गया था. उसकी खोज की गई मगर, वह कहीं नहीं मिला. सुबह पता चला कि रेल लाइन पर एक लाश पड़ी हुई है. इधर आकर देखा तो यह शाहनवाज की ही लाश थी. शेख उस ट्रक पर खलासी था जो ट्रक महाराष्ट्र से परसुडीह मंडी पहुंचा था.

Exit mobile version