Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में 148 दागी मैदान में, बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोपी भी लड़ रहे चुनाव
    Elections

    झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में 148 दागी मैदान में, बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोपी भी लड़ रहे चुनाव

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को किया खुलासा   

    Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 148 दागी (आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे) और 127 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने 528 में से 522 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने के बाद पाया कि 148 दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को खुद बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं. इनमें से 122 (23 प्रतिशत) के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं.

    भाजपा के 14, झामुमो और कांग्रेस के 5-5 उम्मीदवारों हैं दागी

    दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 32 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिए हैं. उसके 14 यानी 44 प्रतिशत उम्मीदवार दागदार हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 24 में से 8 (33 प्रतिशत), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 20 में से 5 (25 प्रतिशत), कांग्रेस के 12 में से 5 (42 प्रतिशत), आजसू पार्टी के 6 में से 4 (67 प्रतिशत) और राष्ट्रीय जनता दल के दोनों उम्मीदवार (100 प्रतिशत) ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    AJSU के 67% प्रत्याशियों पर गंभीर क्रिमिनल केस

    अब बात गंभीर आपराधिक मामलों की. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 2 (100 फीसदी) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. भाजपा के 32 में से 12 (38 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने कहा है कि उनके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं. बसपा के 24 में से 5 (21 प्रतिशत), झामुमो के 20 में से 5 (25 प्रतिशत), कांग्रेस के 12 में 4 (33 प्रतिशत) और आजसू पार्टी के 6 में से 4 (67 प्रतिशत) गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं.
    झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले आपराधिक मामलों का सामना कर रहे 148 में से 12 उम्मीदवारों ने कहा है कि उनके खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं. इन एक दर्जन उम्मीदवारों में एक के खिलाफ बलात्कार (आईपीसी-376) का केस चल रहा है. 3 उम्मीदवारों पर हत्या (आईपीसी-302) से जुड़े मुकदमे लंबित हैं. 34 उम्मीदवारों ने कहा है कि उनके खिलाफ हत्या का प्रयास (आईपीसी की धारा 307 और बीएनएस 109) से संबंधित केस दर्ज हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    148 tainted candidates accused of rape and attempted murder second phase of Jharkhand assembly elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group