


जमशेदपुर. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काजू बागान भालकी मोड़ के समीप छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन क्रमांक – JH05BZ-4154 एवं JH05CB-6407 को जप्त किया गया. दोनों वाहनों के विरुद्ध धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही . जिला प्रशासन द्वारा खनन संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलता रहेगा.



