Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»तमिलनाडु भगदड़ पर अभिनेता विजय ने जताया दुख, PMO ने की मुआवजे की घोषणा
Headlines

तमिलनाडु भगदड़ पर अभिनेता विजय ने जताया दुख, PMO ने की मुआवजे की घोषणा

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

TAMILNADU : तमिलनाडु के करूर में शनिवार को अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद करूर से चेन्नई लौटे विजय ने रविवार, 28 सितंबर 2025 को इस हादसे पर गहरा दुख जताया. साथ ही, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है.

विजय ने एक्स पर लिखा, “करूर में कल जो हुआ, वह कल्पना से परे है. इस दुखद घटना को सोचकर मेरा दिल और दिमाग भारी हो गया है. अपने प्रियजनों को खोने का दर्द व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मेरी आंखें और मन शोक से भरे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मैं उन सभी चेहरों को याद करता हूँ, जिनसे मैं मिला.

PMO का मुआवजा ऐलान

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. शनिवार को पीएम मोदी ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा, “यह बेहद दुखद हादसा है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे.” उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.

रैली में भारी भीड़ जमा थी, और विजय के वाहन के पहुंचने पर स्थिति बेकाबू हो गई. खराब योजना और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को इस भगदड़ का कारण माना जा रहा है. तमिलनाडु सरकार ने इस मामले में टीवीके के कुछ नेताओं पर केस दर्ज किया है.

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर के अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की. यह घटना राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group