
Mumbai. ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में मृत्यु हो गई. शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. शेफाली 2002 में ‘कांटा लगा’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था.
शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘नच बलिए’ और बाद में ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी. शेफाली की अचानक मौत पर कई हस्तियों ने दुख जताया है.
