Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur:अधिकारी के बिगड़े बोल,डॉ अजय ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से किया कार्रवाई की मांग
    Headlines

    Jamshedpur:अधिकारी के बिगड़े बोल,डॉ अजय ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से किया कार्रवाई की मांग

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम को पत्र लिख आईएएस अधिकारी आदित्य रंजन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है.

    उक्त जानकारी डॉ.अजय कुमार में शनिवार को परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी.
    उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन द्वारा शिक्षकों के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है. वो अशोभनीय व शर्मनाक है.सभ्य समाज में इस प्रकार की भाषा का कोई स्थान नहीं है.

    इससे पहले उन्होंने वायनाड में प्राकृति आपदा में मारे लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया. वहीं पिछले दिनों झारखंड के लातेहार में वैन के हाईटेंशन बिजली पोल से टकराने के कारण जिन कावड़ियों की मृत्यु हो गई उन परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की.

    डॉ. अजय ने कहा कि आश्चर्यजनक तरीके से 2014 के बाद से आईएएस और आईपीएस (नौकरशाहों) अधिकारियों के बात करन के तरीके औऱ व्यवहार में परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है. जो समाज और देश के लिए ठीक नहीं है. आदित्य रंजन पहले और अंतिम अधिकारी नहीं इससे पूर्व महाराष्ट्र की अधिकारी पूजा खेडकर के अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ किया गया व्यवहार तो सबके सामने है.

    JAMSHEDPUR:  JNAC कानून को दरकिनार कर जारी कर रहा है नियम विरुद्ध ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट!

     

    उन्होंने कहा कि आप शायद नहीं जानते हैं कि 2016 में आरएसएस से जुड़े ‘संकल्प’ ने सिविल सेवा परीक्षा में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स, इंजीनियर्स समेत प्रोफेशनल्स के आने पर चिंता जताई थी. जिस तरह आरएसएस और बीजेपी ने ऐसी प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षाओं के कार्यों को अपने हाथ में ले लिया है, मुझे तो कभी-कभी डर लगता है कि उन परिवारों का क्या होगा जो केवल अपने बच्चों को आईएएस, आईपीएस बनाने का सपना देखते हैं, क्योंकि उनके पास अपने बच्चों को बड़े संस्थानों में एडमिशन के लिए पैसे नहीं हैं.

     

    डॉ. अजय ने बताया कि आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है की विपरीत परिस्थितियों में भी वे धैर्य का परिचय देते हुए आम लोगों से सम्मानजनक व्यवहार करें. उसके बावजूद अधिकारियों के इस प्रकार व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है.

    Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

    अधिकारियों पर हो रहा है नेताओं का असर

    डॉ. अजय ने चुटकी लेते हुए कहा कि हाल के दिनों में जिस प्रकार बीजेपी नेताओं के भाषा में परिवर्तन हुआ है लगता है उसका ही असर अधिकारियों पर भी पड़ने लगा है.

    आज कुछ युवा जो आईएएस आईपीएस बन रहे हैं, उनकी मानसिकता बदल रही है क्योंकि उनके सामने हमारी केंद्र सरकार का उदाहरण है जो खुलेआम हमारे लोगों की जाति पूछ रही है, लोगों का धर्म पूछ रही है, लोगों को गोली मारने की धमकी दे रही है, लोगों से विशिष्ट अल्पसंख्यक समूहों का बहिष्कार करने के लिए कह रही है. लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार में इसको स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chief minister jharkhand Dr ajay Jamshedpur news Jharkhand news sikcha minister jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR:  JNAC कानून को दरकिनार कर जारी कर रहा है नियम विरुद्ध ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट!

    September 20, 2026

    Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

    September 20, 2026

    Share Bazar: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आईपीओ आयेंगे, 3,825 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

    September 20, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR:  JNAC कानून को दरकिनार कर जारी कर रहा है नियम विरुद्ध ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट!

    September 20, 2026

    Railway: रेल मंडलों में ROB निर्माण, कवच 4.0, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी, रेलवे का परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

    September 20, 2026

    Share Bazar: अगले सप्ताह छह कंपनियों के आईपीओ आयेंगे, 3,825 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

    September 20, 2026

    Jharkhand Drinking water: पेयजल की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, जलापूर्ति योजनाओं के डिज़ाइन और उनके संचालन व रखरखाव के लिए शैक्षणिक संस्थानों की मदद लेगी झारखंड सरकार

    September 20, 2026

    Jharkhand: 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, यूपी एटीएस से मुठभेड़ में मारा गया

    September 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group