Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur: जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता प्रवीण दुबे के मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान हेतु एसएसपी से मिला
    Crime

    Jamshedpur: जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता प्रवीण दुबे के मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान हेतु एसएसपी से मिला

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र के एक होटल में हादसे में हुई मौत प्रकरण की गहन जांच की मांग पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला।

    उनसे मिलकर वकीलों की चिंता से अवगत कराया तथा गहन अनुसंधान पर बल दिया। एसपी से आग्रह किया गया कि वह जयपुर के पुलिस कमिश्नर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाकर इस मामले की गहन जांच का अनुरोध करें।

    बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र में साफ कहा गया है कि प्रवीण दुबे शारीरिक रूप से स्वस्थ थे। उनकी अचानक मौत से यह संदेह होना स्वाभाविक है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या किए जाने की सम्भावना है। परिजन भी इसी तरह का अंदेशा जता रहे हैं। ऐसे में गहन जांच की जरूरत है।

    एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल बार के अध्यक्ष अधिवक्ता रथिन्द्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, मृतक प्रवीण दुबे के सीनियर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, विनीता मिश्रा को आश्वस्त किया कि वह कमिश्नर से संपर्क बनाकर उनसे गहन जांच का अनुरोध करेंगे।

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी जूनियर अधिवक्ता सुजाता कुमारी एवं परिजन जयपुर पहुंच गए हैं और चित्रकूट थाना के संपर्क में है।

    अध्यक्ष आरएन दास के अनुसार इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, झारखंड, चेयरमैन झारखंड बार काउंसिल एवं चेयरमैन राजस्थान बार काउंसिल को भी भेजी गई है।
    वही अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि यदि अनुसंधान सही नहीं रहा तो सीबीआई जांच से कम पर वकील समुदाय स्वीकार नहीं करेगा।

    इससे पहले अधिवक्ताओं ने कामकाज से खुद को अलग रखा और बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जेपी भगत, सहायक कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह, आलोक कुमार सिंह, रवि ठाकुर, अभय कुमार सिंह ,गौरव पाठक, लूसी कच्छप आदि कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही अक्षय झा कुलविंदर सिंह बबिता जैन एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    adhiwakta ki mout per jamshedpur bar association jamshedpur ssp se mila Jamshedpur jamshedpur bar association Jamshedpur news Jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group