Site icon Lahar Chakra

Adityapur:आदित्यपुर के बंतानगर की हाउसिंग कॉलोनी में चोरी करते पकडाया युवक, सोने के आभूषण समेत कई सामान बरामद

Adityapur. आरआईटी थाना क्षेत्र अंर्तगत हाउसिंग कॉलोनी बंतानगर में पुलिस ने एक युवक श्याम कलांदी को चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के समान भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी रोड नंबर 19 बालाजी टावर का रहने वाला है. इस संबंध में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने बताया कि बंतानगर में हाउसिंग कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार ने आरआईटी थाना को सूचना दी थी कि उनके घर में चोरी की घटना घटित हुई है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके घर पहुंची और घर की घेराबंदी करते हुए घर की तलाशी ली, जिसमें एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और पुलिस को चोरी किए गए सामान की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का कान का टॉप, चांदी का पायल, सोने की अंगूठी, सोने का गले का हार, 5000 रुपये नकद, ताला तोड़ने का रिच और पलाश आदि बरामद किया है.

बरामद समान की अनुमानित मुल्य लगभग ढाई लाख बतायी जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को पुछताछ किया जा रहा है, क्षेत्र में हो रही चोरी के मामलों में और खुलासा हो सकता है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबिन कर रही है. प्रेस काँप्रेंस में आरआईटी थाना के पुलिस भी उपस्थित थे.

Exit mobile version