Site icon Lahar Chakra

Adityapur Accident : आदित्यपुर में सड़क हादसा; टाटा-कांड्रा मार्ग पर टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां टाटा-कांड्रा मार्ग पर स्थित डीवीसी मोड़ के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक की पहचान आदित्यपुर के भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में की है. इस खबर के फैलते ही मृतक के परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.

Exit mobile version