Site icon Lahar Chakra

Adityapur: आदित्यपुर गोलीकांड का हुआ उद्भेदन, बदले की भावना से रची थी हत्या की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

Adityapur. आदित्यपुर थाना अंतर्गत त्रिपुरारी कॉलोनी, सालडीह बस्ती में एक जून की शाम हुई फायरिंग में दीपांकर भुईंया को पैर में गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस गोलीकांड की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि इस वारदात की साजिश बदले की भावना से रची गई थी. आरोपी मोहित प्रमाणिक ने अपने पिता सुभाष प्रमाणिक पर अगस्त 2024 में हुई फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला करवाया.

उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दीपांकर भुईंया को गोली मारी. गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु, सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु, रोहित देशपांडे उर्फ चिकु और जिशू गोप शामिल हैं. पूछताछ में चारों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है, जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था.

Exit mobile version