Site icon Lahar Chakra

Adityapur: अफसर अली हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद जमील अंसारी गिरफ्तार, 16 लाख रुपये के 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो गोली भी मिली

Adityapur. आदित्यपुर पुलिस ने अफसर अली हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है. हत्याकांड के आरोपी मो. जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जमील अंसारी के पास से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसका मूल्य करीब 16 लाख रुपये है. इसके अलावा आरोपी के पास से 8 एमएम की दो जिंदा गोली भी बरामद की गयी है. यह जानकारी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है.

बता दें कि 14 मार्च 2025 को गम्हरिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के पास आदित्यपुर एच रोड मुस्लिम बस्ती निवासी अफसर अली की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में पुलिस फकरे आलम और मो करीम को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उसके बाद कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी मो जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Exit mobile version