Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Adityapur : जियाडा एमडी से एसिया के प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर किया विमर्श
    Headlines

    Adityapur : जियाडा एमडी से एसिया के प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर किया विमर्श

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    आदित्यपुर. एसिया कार्यकारिणी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर विमर्श किया. बैठक में क्षेत्र के उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर चर्चा की गई.

    एशिया ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र का स्वामित्व जियाडा का है और उद्यमी पहले ही भूमि किराया, स्ट्रीट लाइट और अन्य सेवाओं के लिए जियाडा को भुगतान करते हैं. ऐसे में नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूलना अनुचित है. अन्य राज्यों के उदाहरणों का हवाला देते हुए एशिया ने समाधान का आग्रह किया. जियाडा की प्रस्तावित पॉलिसी पर एशिया के वरिष्ठ सदस्यों की टीम सुझाव देगी.

    एमडी ने सहयोग का आश्वासन दिया. सभी सात चरणों के लिए सड़क मरम्मत का टेंडर जारी हो चुका है. एशिया ने गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक टीम गठित करने का निर्णय लिया. एमडी ने बताया कि इसका समाधान बोर्ड स्तर पर हो गया है. जल्द ही इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा. स्ट्रीट लाइट मरम्मत और रख-रखाव का टेंडर जारी हो चुका है.

    JAMSHEDPUR NEWS :6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    जुस्को एमडी के साथ बैठक कर बिजली की समस्या का समाधान खोजने की योजना बनाई गई है. औद्योगिक क्षेत्र में बड़े वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं हैय एशिया ने स्थायी पार्किंग स्थल की मांग की. औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है. जियाडा ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया.

    जेएसपीसीबी के चेयरमैन से चर्चा कर प्रदूषण मंजूरी प्रक्रिया को तेज करने पर काम होगा. उद्योग विस्तार और नए उद्योगों की स्थापना के लिए कांड्रा और सरायकेला के पास भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया. अमृत योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों के टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्द काम शुरू होगा.

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    प्रतिनिधिमंडल में ऑटो क्लस्टर एमडी एसएन ठाकुर, अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव मंदीप सिंह, देवांग गांधी और अशोक गुप्ता शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Asia delegation discussed the problems of industrial area with JIADA MD
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    September 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    September 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group