Site icon Lahar Chakra

Adityapur: आदित्यपुर के आरएसबी प्लांट वन में लगा रक्तदान शिविर, एमडी ने दिया रक्तदाताओं को संदेश

Adityapur.आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी प्लांट वन में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अधिकारियों तथा कर्मियों ने रक्तदान किया गया. रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसबी कंपनी के एमडी एसके बेहरा व समाज सेविका संगीता बेहरा ने किया. एमडी एसके बेहरा ने कहा कि जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक का सहयोग रहा. एचआर हेड जया सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई.

Exit mobile version