Site icon Lahar Chakra

Adityapur : आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास नाले में मिला पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Adityapur. आदित्यपुर रेलवे यार्ड के समीप नाले से शव मिलने की घटना से आदित्यपुर में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह दीवार से सटे नाले के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक की पहचान सीता बस्ती निवासी मंगल लोहार के रूप में की जा रही है। लोगों ने बताया कि मंगल लोहार दारू का आदी था, शादीशुदा था और पांच बेटियों का पिता था। उसकी उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि वह बीते 5–6 दिनों से लापता था, जिससे परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव नाले के भीतर पड़ा था और उससे दुर्गंध आ रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। हालांकि मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत का मामला है।

Exit mobile version