
Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएमटी कंपनी के समीप झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.जब कुछ स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों के बीच पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया.
शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक का शव झाड़ियों के भीतर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया हो. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं.
