Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»आदित्यपुर : बिल्डर की साइट से केयरटेकर को उठाया, बंधक बनाकर रात भर की मारपीट, तीन पकड़ाये
    Crime

    आदित्यपुर : बिल्डर की साइट से केयरटेकर को उठाया, बंधक बनाकर रात भर की मारपीट, तीन पकड़ाये

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2024Updated:August 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • एसपी की सक्रियता से एक्शन में आयी पुलिस, दिन भी चला पैरवी का दौर, तब हुआ एफआईआर  

    आदित्यपुर. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां बिल्डर दीपक रंजन की सुधा डेयरी के सामने स्थित आवासीय सोसाइटी मोक्ष फेज 2 के केयर टेकर राकेश सिंह को उठाकर रात भर मारपीट की गयी है. आरोप है कि राकेश को सन्नी सिंह से जुड़े बाबू  समेत अन्य लोग साइट से बंधक बनाकर ले गये और रात भर पीटा. पुलिस के हस्तक्षेप पर सुबह उसकी रिहाई संभव हो सकी है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बाबू  समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

    सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत ने इस मामले में आदित्यपुर पुलिस को सख्ती बरतते हुए अपराधियों की पुरानी केस हिस्ट्री खंगालने का निर्देश दिया है. हालांकि इस घटना को लेकर आदित्यपुर में शुक्रवार 9 अग्रस्त 2024 को दिन भर सरगर्मी बनी रही. बताया जा रहा है कि बिल्डर दीपक रंजन के साइट केयरटेकर राकेश सिंह से पानी को लेकर बीते दिनों हुई कहासुनी के विवाद में यह घटना घटी है. इसे लेकर बाबू व अन्य लोग सोसाइटी में आये और राकेश सिंह से मारपीट की. दीपक रंजन आदित्य सिंडिकेट के बिल्डर राजीव रंजन सिंह के संबंधी हैं.

    Jamshedpur: भाजपा के झारखंड बंद का कोल्हान में मिला-जुला असर, जमशेदपुर कुछ बाजारों में दुकानें बंद, वाहनों का आवागमन सामान्य, चाईबासा व चक्रधरपुर में दिखा असर

    यह घटना शुक्रवार की सुबह से ही आदित्यपुर में चर्चा का विषय बनी रही. पुलिस के दबाव में राकेश सिंह की वापसी के बाद राजीव रंजन सिंह और दीपक रंजन ने राहत की सांस ली, हालांकि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने से लेकर बचाव में पैरवी का दौर चलता रहा. दोनों पक्ष के लोग थाना में जमे रहे थे. दोपहर बाद आदित्यपुर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की बात कही है. बताया जा रहा है कि सन्नी का सहयोगी बाबू और अन्य लोग जमीन के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं. इनका एक राजनीति पार्टी से भी जुड़ाव है.

    Jharkhand: पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP के बंद से जनजीवन प्रभावित, अधिकतर स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद, वाहनों की आवाजाही पर भी असर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Caretaker kidnapped from builder's site held hostage and beaten three arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: भाजपा के झारखंड बंद का कोल्हान में मिला-जुला असर, जमशेदपुर कुछ बाजारों में दुकानें बंद, वाहनों का आवागमन सामान्य, चाईबासा व चक्रधरपुर में दिखा असर

    August 11, 2026

    Jharkhand: पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP के बंद से जनजीवन प्रभावित, अधिकतर स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद, वाहनों की आवाजाही पर भी असर

    August 11, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस छात्र आंदोलन में उपद्रव मचाने वालों की पहचान के लिए खंगालेगी CCTV फुटेज

    August 11, 2026
    Recent Post

    Student Protest: नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती, हालत गंभीर

    August 11, 2026

    Aditya Shahu: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का आरोप, प्रदर्शन मार्च के दौरान छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया, बर्बर कार्रवाई बताया

    August 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group