Site icon Lahar Chakra

Adityapur : चक्रधरपुर DRM ने station का किया निरीक्षण, कहा – यात्री सुविधाओं में और होगा सुधार

आदित्यपुर: चक्रधरपुर डीआरएम तरुण झुरिया ने बुधवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और ट्रेनों के संचालन से जुड़ी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान आयी कमियां में सुधार करने के निर्देश दिए. डीआरएम ने प्लेटफॉर्म की स्थिति, ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की.

उन्होंने स्टेशन प्रबंधन को सुविधाओं में सुधार लाने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए. डीआरएम ने कहा कि यहां एडिशनल लाइन (थर्ड लाइन) बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सेड का निर्माण कराने की बात कही. कुछ ट्रेनों का यहां से परिचालन शुरु करने से जुड़े सवाल पर डीआरएम ने कहा कि इस संबंध में बोर्ड को प्रपोजल भेजा गया था. लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है.

उन्होंने कहा कि कई निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर पर होते हैं. निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. रेलवे प्रशासन द्वारा निरीक्षण के बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

Exit mobile version