Site icon Lahar Chakra

Adityapur Crime : साल्डीह बस्ती के पंकज मांझी की हत्या मामले में इस्तेमाल पिस्तौल व चाकू बरामद, दो आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ हथियार, तीसरे को तलाश रही पुलिस

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की बीते दिनों चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस की दबिश पड़ते ही दो आरोपी किशन गोप उर्फ कृष्णा गोप और चंदन यादव उर्फ चंदू ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए 48 घंटों के रिमांड पर लिया.
पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपी को न्यायालय में उपस्थित कराया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना में एक और आरोपी सागर गोप उर्फ तुड़ा शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी चल रही है.

Exit mobile version