Site icon Lahar Chakra

Adityapur: आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास से युवक का शव बरामद, ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटा तो पत्नी ने गुमसुदगी की दर्ज करायी थी शिकायत

Adityapur. आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के निकट से एक युवक का शव बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम से ही गायब था.

मृतक की पत्नी ने थाने में इसकी सूचना दी थी. बताया जाता है कि मृतक किसी कंपनी में काम करता था जो रात में काम समाप्त करने के बाद घर नहीं लौटा था. यह हत्या है या हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Exit mobile version