
Adityapur. आदित्यपुर से मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा के खिलाफ भाजपा राज्य निर्वाचन आयोग पहुंची. भाजपा का आरोप है कि मेयर प्रत्याशी के पति बोरजो राम हांसदा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा का झंडा प्रयोग कर रहे हैं. यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, बावजूद इसके वह ऐसा कर रहे हैं.
भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा है कि भाजपा के झंडे के दुरुपयोग से आदित्यपुर के वोटर दुविधा की स्थिति में होंगे. वोटरों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. पार्टी की ओर से संबंधित दस्तावेज और वीडियो सौंपे गये हैं. प्रतिनिधिमंडल में आरती कुजूर भी शामिल थीं.
