
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के माझी टोला में गुरुवार को ऐसी घटना सामने आयी कि हर कोई अचंभित रह गया. दरअसल, यहां युवक ने प्रेम प्रसंग में अपनी जान दे दी. उसने अपनी प्रेमिका के घर के पास ही बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बजरंग बरुआ के रूप में हुई है, जो पास के आशियाना बस्ती का रहने वाला था.
सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया. युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था और नहीं मिलने पर उसने प्रेमिका के घर के पास फंदे से झूल आत्महत्या कर ली. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है.
