Site icon Lahar Chakra

Adityapur: आदित्यपुर की राइस मिल में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरकर मजदूर की मौत

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हथियाडीह सिटी मंडी स्थित एक राइस मिल में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। मिल में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल मजदूर को कंपनी की गाड़ी से तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय खोकन माड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर अभी कई सवाल बने हुए हैं। मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों ने कैमरे के सामने आने और मामले पर जानकारी देने से परहेज किया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मजदूर इतनी ऊंचाई से कैसे गिरा? क्या कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Exit mobile version