Site icon Lahar Chakra

आदित्यपुर में चलाया गया वाहन जांच अभियान

सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आदित्यपुर के नेतृत्व में परीक्षण पुलिस अवर निरीक्षक नौशाद आलम एवं अन्य सशस्त्र बलो के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 75 वाहनों का जांच किया गया तथा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों का शराब संबंधित भी जांच की गई ।जिसमें दो वाहन चालक दोषी पाए गए। जिन्हें संबंधित धाराओं एवं ट्राफिक के नियमों के अंतर्गत चालान निर्गत की गई और फाइन किया गया। इसी तरह लगता है अभियान चलते रहने से सड़क दुर्घटनाओं सहित कई अपराधों में भी कमी आने की संभावनाएं हैं।
ए के मिश्र

Exit mobile version